मार्च महीने में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, भोपाल में अधिकतर तापमान 41 डिग्री, 9 जिलों में लू के आसार, 24 से 48 घंटे तक भीषण गर्मी पड़ने की सम्भावना

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल मार्च में ही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। राजस्थान और गुजरात से आ रही है गर्म हवा ने प्रदेश के 9 जिलों में लू के आसार बन गए हैं। भोपाल का पारा अधिकतम 41 डिग्री तक पहुंच गया है।

भोपाल में मार्च महीनें में ही कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम  विभाग ने भोपाल के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की माने तो राजधानी में 24 से 48 घंटे तक भीषण गर्मी पड़ सकती है।

गर्मी इस कदर है कि मध्यप्रदेश के खजुराहो में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, तो वहीं भोपाल में भी 2 साल का रिकॉर्ड टूट गया।

भोपाल में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इससे पहले मार्च 2019 में रिकॉर्ड किया गया था। सूरज के तेवर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मध्यप्रदेश के 9 जिलों में हीट वेव चल रही है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version