कूलर से 13 माह के बच्चे को लगा करंट, फिर हुआ ये हाल

Author Picture
By Sharma Published On: July 31, 2022

छतरपुर। छतरपुर में 13 महीने के एक बच्चे को करंट लगा गया। उपचार के लिए बच्चे को जिला जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव की है। यहां देवेंद्र यादव अपने परिवार के साथ रहते है। इनके 13 महीने के बच्चे गौरव यादव को घर में रखे कूलर से करंट लग गया। सूचना मिलने पर गौरव को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घर के बाहर खेलता हुआ पहुंच गया कूलर के पास
परिजनों की माने तो गौरव घर में खेल रहा था। उसी दौरान वह खेलते हुए कूलर के पास पहुंच गया। जैसे ही उसने कूलर को छुआ तो उसे तेज करंट लगा गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही उपचार के लिए गौरव को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की हालत स्थिर है। हालत को नाजुक देखते हुए 24 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

वही डॉ. अरुणेंद्र शुक्ला ने बताया कि बारिश के मौसम में परिजनों को बिजली उपकरणों से अपने बच्चों को दूर रखना चाहिए। साथ ही बारिश के मौसम में घासफूसए झाड़ियों और गीली जगह पर भी बच्चों को जाने नहीं दें। क्योंकि बारिश में जहरीले कीड़े-मकोड़े सांप बिच्छू निकलते हैं। ऐसे में बच्चों की देखभाल रखें।