दसवीं की छात्रा से 40 साल के युवक ने किया दुष्‍कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: January 3, 2023

भोपाल। राजधानी की बैरसिया तहसील में स्‍थित गुनगा इलाके में 15 साल की किशोरी के साथ रेप की घटना सामने आई है। 40 वर्षीय आरोपित किसान ने उसके साथ मारपीट कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर उसकी चाची पहुंची, जिसे देख आरोपित भाग निकला। बाद में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 

पुलिस ने बताया 15 वर्षीय नाबालिग लड़की थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। वह दसवीं कक्षा की छात्रा है। रविवार दोपहर करीब चार बजे वह मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में लड़की के चाचा के घर के पास उसे कृपाल सिंह ठाकुर (40) मिला। वह किसानी का काम करता है। लड़की को अकेला देख कृपाल ने उसका मुंह दबाया और खींचकर मवेशियों के लिए बनाए गए कमरे में ले गया, जहां उसके साथ मारपीट कर रेप किया। लड़की ने शोर मचाया तो उसकी आवाज चाची ने सुन ली। आसपास के लोग आ गए। भीड़ ने दरवाजा खुलवाया। अंदर कृपाल मिला। लोगों को देखकर वह मौके से भाग निकला। इसके बाद पीड़िता चाची के साथ थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित कृपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।