50 साल का जीजा साले की 34 साल की पत्नी को लेकर भागा

Author Picture
By Sharma Published On: February 14, 2022

छतरपुर। वैलेंटाइन डे पर छतरपुर में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यहां 50 साल का जीजा अपने साले की 34 साल की पत्नी के साथ भाग गया। करीब डेढ़ साल तक दोनों साथ रहे। पिछले महीने दोनों घर लौट आए। गुमशुदगी दर्ज थी तो दोनों थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने कानून के मुताबिक कदम उठाते हुए दोनों को जाने दिया। इस मामले में भाई को पत्नी ने, तो बहन को उसके पति ने धोखा दिया। दोनों को अब भी अपने अपने जीवन साथी पर शक है।

 

इस मामले में पीड़ित साले का कहना है कि उसे शंका है कि उसकी पत्नी का अब भी उसके जीजा के साथ संबंध है। वह कभी भी उसे छोड़कर जा सकती है। यह लोग प्लानिंग के तहत वापस आए हैं। इनके बीच अंदर ही अंदर कुछ चल रहा है। उसे अपने 2 बच्चों और बहन के 4 बच्चों की चिंता सता रही है।

 

जानकारी के अनुसार बात दे पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति ठेकेदारी करता है। हाल ही में उन्होंने 1 करोड़ की जमीन बेची है। पति का भाई के घर आना-जाना लगा रहता था। ना मैंने, ना मेरे भाई ने कभी उन पर शक किया। उन्होंने इसी बात का हमें यह सिला दिया। वो तो भाग गए और डेढ़ साल बाहर रहने के बाद वापस लौटे। आपसी समझौता तो हुआ है पर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।

 

 

सिविल लाइन टिआई पुष्पेंद्र मिश्रा के मुताबिक मामला करीब डेढ़ साल पहले का है जहां पति ने शहर के सिविल लाइन थाना में पत्नी की गुमशुदी की शिकायत की थी, जिस पर अभी कुछ दिनों पहले दोनों के वापस आने पर थाने में दस्तयाबी (मिला-जाना) कराई गई। चूंकि दोनों बालिग थे और अपनी मर्जी से गए थे। दोनों के द्वारा किसी प्रकार का अपराध घटित नहीं पाया गया। हाल में भी कोई शिकायत नहीं दी गई। जिस पर दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर कार्रवाई की गई है। दोनों आपसी सुलह के बाद अपने-अपने घर चले गए।