खेलते खेलते अचानक कुएं में जा गिरा 7 साल का मासूम बच्चा

Author Picture
By Sharma Published On: December 21, 2022

दमोह। ​​​​​दमोह के सिविल वार्ड क्षेत्र में रहने वाले पवन जैन के घर के बाहर बने कुएं में एक बच्चा खेलते-खेलते गिर गया। 28 फीट गहरे कुएं के ऊपर जाली लगी हुई थी, जिस पर 7 साल का अरनव जैन जैसे ही कूदा जाली टूट गई और वो सीधे कुएं में जा गिरा।

 

अरनव के साथ उसका दोस्त संयम जैन भी खेल रहा था। अरनव के कुएं में गिरते ही संयम कुएं के पास दौड़ा, उसने दोस्त को ढांढस बंधाया​​​​​​। ​अरनव पानी में डूबने लगा था। संयम ने समझदारी दिखाई और बिना समय गंवाए जोर-जोर से चिल्लाकर मदद मांगी। पवन जैन अपने घर पर ही थे। जैसे ही उन्होंने सुना, तत्काल पहुंचे और कुएं में डूब रहे अरनव को अंदर पाइप पकड़ने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने एक रस्सी डाली बाहर उनके परिजन मौजूद थे। वह कुएं में उतरे और बच्चे को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। पवन जैन ने बताया कि उन्हें तैरना आता था, इसलिए उन्हें कोई डर नहीं लगा। महज 5 मिनट के भीतर ही उन्होंने बच्चे को बाहर निकाल दिया और कोई भी अनहोनी नहीं हुई है। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।