70 साल का बुजुर्ग 40 की महिला से इश्क कर बैठा

Author Picture
By Sharma Published On: November 12, 2022

शिवपुरी। शिवपुरी में अजब प्रेम की गजब कहानी वाला मामला सामने आया है। 70 साल के बुजुर्ग को 40 वर्षीय महिला से प्रेम हो गया और उसे वो किराएदार बनाकर घर में ले आया। बाद में उसके साथ रहने के लिए पत्नी और बच्चों को घर से बाहर कर दिया। अब पीड़ित पत्नी एसपी के पास शिकायत करने पहुंची है।

 

 

जानकारी के मुताबिक मामला शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मनियर का है। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने पहुंचीं लालमाटी इलाके में रहने वाली 65 वर्षीय महिला ने बताया कि उनके पति का नाम विष्णु है और उनकी उम्र 70 साल है। उसके पांच बच्चे हैं। करीब एक साल पहले वे करीब 40 साल की एक महिला को किराएदार के रूप में लाए थे। कुछ दिन सब ठीक चला फिर धीरे-धीरे चीजें बदलने लगीं। पति अधिकांश समय महिला के साथ बिताने लगे। उसी के साथ रहना-खाना होने लगा। विरोध करने पर घर में झगड़ा होने लगा। बात मारपीट तक पहुंचने लगी। जब बच्चों ने विरोध शुरू किया तो हमें घर से निकाल दिया। अब हम किराए से रह रहे हैं। महिला को घर से जाने का कहते हैं तो साफ इनकार कर देती है।

 

 

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि किराएदार महिला ने कुछ महीनों का किराया का नहीं दिया था। जब हमने किराया मांगा तो उसने इनकार कर दिया। जब मैंने पति को यह बात बताई तो मुझ पर ही नाराज हुए। तब पहली बार संदेह हुआ था कि कुछ गलत चल रहा है। फिर धीरे-धीरे पति उसके साथ रहने लगे। खाना-पीना उसके यहां होने लगा तो और राज खुलते गए। मैंने विरोध किया तो लड़ाई की और बच्चों ने कहा तो हम सब को घर से निकाल दिया। शिकायत कर्ता का कहना है कि हमें न्याय चाहिए। बेटे जब महिला से घर खाली करने को कहते हैं तो वह मना कर देती है। उसका कहना है कि अगर ये (विष्णु) कहेंगे तो ही मैं घर खाली करूंगी।