वरुण ग्रह का 14 साल बाद राशि परिवर्तन, इन राशियों के जातक पर पड़ेगा ये असर  

Author Picture
By Sharma Published On: August 25, 2022

राशि। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वरुण विशेष उपलब्धि प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। यह जातकों के जीवन में सफलता और लोकप्रियता प्रदान करता है। अगर नेपच्यून जन्म कुंडली में अच्छी स्थिति में है, तो सफलता मिलने से कोई नहीं रोक सकता। यह एक राशि में करीब 14 साल तक गोचर करते हैं। इस प्रकार सभी 12 राशियों का चक्र लगभग 165 साल में पूर्ण करते है। वरुण ग्रह को कल्पनाओं, महत्वाकांक्षा और अंतज्ञान का प्रतीत माना जाता है। अब 14 साल बाद 11 सितंबर को वरुण ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं वरुण ग्रह का गोचर किन राशियों के लिए लाभदायी रहेगा।

वृषभ

वरुण ग्रह द्वादश भाव में गोचर करेंगे। आपके अंदर एकांत की भावना बढ़ेगी। आप खुद के लिए समय निकालेंगे। जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। कुछ नए लोगों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। नए घर खरीदने के योग बनेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

 

मिथुन

नेपच्यून मिथुन राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे। यह गोचर व्यापार में सकारात्मक बदलाव करेगा। मीडिया या किसी भी कलात्मक क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ होगा। इस दौरान नई नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। दूसरों की मदद करने में विश्वास रखेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा।

 

कन्या

आपकी राशि के सप्तम भाव में वरुण ग्रह गोचर करेंगे। यह समय आप और आपके पार्टनर के मध्य अच्छा संबंध स्थापित करेगा। इनकम में विशेष रूप से वृद्धि होगी। आपको प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। विदेश यात्रा की इच्छा पूरी हो सकती है।

 

मकर

मकर राशि के जातकों तृतीता भाव में नेपच्यून का गोचर होगा। इस राशि वालों को विशेष फल की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका बातचीत करने का तरीका प्रभावी होगा। इस दौरान जीवनसाथी के भाग्य में उन्नति होगी। उससे आपको भी लाभ होगा।