इन राज्यों में कड़के की ठंड को लेकर अलर्ट, बारिश की संभावना

Author Picture
By Sharma Published On: December 17, 2022

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग कई राज्यों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार दिल्ली -एनसीआर के अलावा, यूपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान समेत की राज्यों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में पारा लुढ़कने वाला है। बता दें कि देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का क्या हाल रहने वाला है।

 

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली वालों को अभी और ठंड का सामना करना पड़ेगा। हालांकि दोपहर में गुनगुनी धूप से थोड़ा आराम मिलेगा। इसके अलावा न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

यूपी के कुछ जिलों में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा कुछ जिलों में कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। हालांकि दोपहर के वक्त मौसम साफ रहेगा।

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी मौसम के साफ बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि पहाड़ी इलाकों में पारा पड़ने से ठंड बढ़ सकती है।

वहीं मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में जम्मू-कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को ग्वालियर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा है । ग्वालियर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने चेन्नई, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।