साल का पहला चंद्रग्रहण रहे अलर्ट, चंद्र ग्रहण पर क्या करें और क्या न करें जानिए

Author Picture
By Sharma Published On: May 1, 2022

2022। इस साल का पहला सूर्यग्रहण 1 मई को सुबह 04 बजकर 07 मिनट पर समाप्त हुआ। अब वर्ष का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण 16 मई को लगेगा। यह भारत के साथ कई देशों में दिखाई देगा। चंद्रग्रहण का समय प्रातः काल 07 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। बता दें सूरज जब पृथ्वी और चंद्रमा के बीच आता है, तो उसे चंद्र ग्रहण कहते हैं।

 

साल का पहला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इसलिए सूतक काल मान्य होगा। चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे का होता है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। यह भी भारत में देखा जा सकता है। ग्रहण का समय दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर शुरू होकर शाम 07 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा।

 

चंद्र ग्रहण पर क्या करें और क्या न करें

 

1. चंद्र ग्रहण को खुली आंखों से न देखें। इसे दूरबीन या चश्मे से देखने चाहिए।

 

2. ग्रहण के दौरान भोजन करें। अगर कोई विकल्प नहीं है, तो तुलसी के पत्तों को खाने के व्यंजनों में रखें।

 

3. चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का नाम लें।

 

4. चंद्र ग्रहण के दौरान कभी बाल या नाखून नहीं काटें। साथ हीं किसी नुकीले औजारों का प्रयोग न करें।

 

5. चंद्र ग्रहण के बाद अन्न और वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है।