रामनवमी पर बने शुभ संयोग, इन 3 राशियों को होगा लाभ

Author Picture
By Sharma Published On: March 30, 2023

ग्वालियर। रामनवमी के त्योहार की हिंदू धर्म में बड़ी विशेष मान्यता है। इस मौके पर देशभर के समस्त राम मंदिरों में प्रभु श्रीराम की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन भगवान राम के साथ मां दुर्गा की नौवें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इसके अलावा इस साल राम नवमी पर अत्यंत दुर्लभ योग का निर्माण हुआ है, जो कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस साल राम नवमी पर सूर्य, बुध, गुरु मीन राशि में होंगे। इसके अलावा शनि कुंभ में और शुक्र और राहु मेष राशि में विराजमान हैं। इस दौरान मालव्य, केदार, हंस और महाभाग्य जैसे योग बने हैं। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, गुरु पुष्य योग और रवि योग का संयोग बना है। यह सभी संयोग कई राशियों के लिए लाभदायक हैं।

तुला राशि
तुला राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर विशेष लाभ हो सकता। आय में वृद्धि के प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही भगवान राम के आशीर्वाद से आपके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आएगी।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए राम नवमी का त्योहार शुभ साबित होने वाला है। इस दिन बन रहे शुभ योग से वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। साथ ही निवेश के लिए यह बहुत अच्छा समय है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भी रामनवमी का पर्व बेहद खास होने वाला है। पुराने कर्ज से परेशान हैं तो इससे छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आय के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यस्थल पर भी मान-सम्मान मिलेगा।