अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, चार गंभीर

Author Picture
By Sharma Published On: February 20, 2023

बालाघाट। जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटंगी रोड पर पेट्रोल पंप के समीप एक चौपहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया है। इस सड़क हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं चार गंभीर हो गये है।

 

मिली जानकारी के अनुसार चौपहिया वाहन सवार करीब पांच लोग कटंगी के बीसापुर महादेव खोली गए थे जो रात के अपने घर वापस लौट रहे थे‌। अभी वे लोग वारासिवनी पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे ही कि उनका वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिसमें दीनदयाल पुरम कालोनी निवासी देवेंद गुप्ता की मौत हो गई । वहीं दीनदयाल पुरम निवासी अंगद चौधरी, जयदेव सिंह बघेल व बुढ़ी निवासी हबीब बाबू व एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया है। सभी घायलों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई को पूर्ण किया है। शव परिजनों को सौंपकर मर्ग कायम कर मामले को विवेचना लिया है