दिल्ली में BJP की बड़ी बैठक, सरकार के कामकाज की रिपोर्ट पेश करेंगे CM

Author Picture
By Sharma Published On: July 24, 2022

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक हो रही है। पार्टी मुख्यालय में हो रही इस बैठक को मुख्यमंत्री परिषद मीटिंग नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। माना जा रहा है कि हर मुख्यमंत्री अपने राज्य में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देगा। सभी मुख्यमंत्री अपना-अपना प्रजेंटेशन बनाकर गए हैं, जिन्हें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बीच रखा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर सभी नजर रहेगी।