दिल्ली फ्लाइट में बम होने से यात्रियों में मचा हड़कंप

Author Picture
By Sharma Published On: October 14, 2022

नई दिल्ली। दिल्ली से मास्को आ रही फ्लाइट में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर फोन से सूचना मिली कि मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम है। इसके बाद फ्लाइट को आनन-फानन में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे नंबर 23 पर लैंड करवाया गया। फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स सवार थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया। इसके बाद विमान की जांच की गई। बम स्क्वायड की सेवाएं ली गईं। बाद में यह सूचना महज अफवाह साबित हुई। पढ़िए देश-दुनिया की अन्य अहम खबरें

 

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा खबर नॉर्थ कैरोलिना से है। एबीसी न्यूज के मुताबिक, गुरुवार रात उत्तरी कैरोलिना में एक पुलिस अधिकारी सहित कम से कम पांच लोग मारे गए। रिपोर्टों से पता चलता है कि संदिग्ध शूटर ने एक लंबी बंदूक से फायरिंग की। हालांकि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस घटना में मरने वालों की संख्या क्या है और पीड़ितों को इलाज के लिए वेकमेड अस्पताल ले जाया गया।