प्रेमिका को धमकी देकर प्रेमी ने रचाई शादी, प्रेमिका ने काटी हाथ की नस

Author Picture
By Sharma Published On: May 15, 2022

छतरपुर। छतरपुर में सिटी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 19 साल की युवती ने प्यार में धोखा मिलने पर सुसाइड की कोशिश की। उसने हाथ की नस काट ली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के मुताबिक उसने और चचेरे भाई ने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी के कहने पर बच्चा भी गिरा दिया। दो साल बाद उसने साथ रखने से मना कर दिया। युवती ने अपने साथ हुए शोषण की आपबीती सुनाई।

 

 

कुछ साल पहले दादी का देहांत हुआ था। यहां वह बड़ी अम्मी के बेटे से मिली थी। कुछ दिन हम लोग वहीं रहे। फिर उसने मुझे ऑफर दिया था कि क्या तुम मुझसे प्यार करोगी? चूंकि मुझे भी वह पसंद था, तो मैंने भी हां कर दी। फिर दोनों फोन पर बात करने लगे। इस तरह हम नजदीक आ गए। कुछ दिनों बाद उसने प्रपोज किया। उसने मुझसे कहा कि अगर तू नहीं मिली, तो मैं या तो खुद मर जाऊंगा या तेरे बाप-भाई को मार दूंगा। 22 साल का प्रेमी फिलहाल बेरोजगार है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। हमने कोर्ट मैरिज भी की। कुछ दिनों तक दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहे। अब वह कह रहा है कि तू अपने घर वालों के साथ रह। मैं अपने परिवार के साथ रहूंगा। मैं गर्भवती हो गई थी, तो मैंने उसे बताया।

 

उसने बोला कि बच्चा गिरा दो, तो मैंने बच्चा भी गिरा दिया। बताओ मैं अब कहां जाऊं, मैं तो ना घर की रही, ना घाट की। मैंने उस पर भरोसा किया। हम 2 साल से एक साथ थे। अब उसने धोखा दिया, इसलिए मैं उसके खिलाफ केस करना चाहती हूं। और उसे सजा दिलवाना चाहती हूं। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि युवती हाथ की नस काट कर आई थी। काफी खून बह चुका था। तत्काल टांके लगाकर ब्लड रोका। अगर अस्पताल आने में उसे थोड़ी देर हो जाती, तो जान भी जा सकती थी।