जेठ ने छोटे भाई की बहू के साथ किया दुष्कर्म किया

Author Picture
By Sharma Published On: January 22, 2023

शिवपुरी। शिवपुरी में एक जेठ ने अपने ही छोटे भाई की बहू को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ जबरदस्ती रेप की वारदात को अंजाम दे दिया। पूरा मामला जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र ग्राम झुतरी गांव का है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

 

वही 30 साल की महिला ने खनियाधाना थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि मेरे पति की मौत हो चुकी है। मैं घर में अकेली रहती हूं। मेरा जेठ मुझ पर गंदी नजर रखता था। शुक्रवार-शनिवार की रात जेठ मेरे कमरे में घुस आया। उस वक्त में सो रही थी। जेठ ने मेरे साथ जबरदस्ती रेप किया और जाते-जाते कहा कि किसी को कुछ भी बताया तो जान से मार दूंगा। खनियाधाना थाना प्रभारी तिमेश छारी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।