भाई ने नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: January 29, 2023
  1. सतना। सतना से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। दूर के रिश्ते से भाई लगने वाले युवक ने नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया। पुलिस ने 10 घंटों में ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार मामला सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के पगार खुर्द का है। पीड़िता की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के परिजन मजदूरी करने गए थे। नाबालिग घर में अकेली थी और आंगन में बर्तन साफ कर रही थी। आरोपी ने सूनेपन का फायदा उठाया। वह घर में घुस आया और नाबालिग का मुंह दबाकर कमरे में ले गया और घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। इसके बाद वह भाग गया।

नाबालिग ने घरवालों को सारी बात बताई। परिजनों के साथ वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल आरोपी की तलाश में टीम भेजी और 10 घंटों में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।