आदिवासियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 32 घायल

Author Picture
By Sharma Published On: November 15, 2022

शहडोल। शहडोल में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती यानी जनजातीय गौरव दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस क्रमांक एमपी-20 पीए 2177 सिहोरा के कुंडावल से करीब 50 यात्रियों को लेकर शहडोल जा रही थी। शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी भाग ले रही हैं।

 

सिहोरा से निकली यात्री बस उमरियापान के पकरियां ग्राम में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए उमरियापान स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे में एक की मौत हो गई।

 

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक मरने वाले का नाम अंशु कोल (कुडावल निवासी) है। कलेक्टर अवि प्रसाद और एसपी सुनील जैन समेत वरिष्ठ अधिकारी मृतक के घर पहुंचे और सांत्वना दी। घायलों में से कुछ को इलाज के लिए जबलपुर के अस्पताल में रैफर किया गया है।