शादी का झांसा देकर किन्नर से अप्राकृतिक कृत्य का मामला आया सामने

Author Picture
By Sharma Published On: February 21, 2023

शहडोल। शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में किन्नर के साथ शादी का झांसा देकर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश भी शुरू कर दी है।

कोतवाली थाने में दर्ज कराई शिकायत में किन्नर ने आरोप लगाया कि उसके साथ शब्बीर खान नामक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपी से उसकी पहचान ट्रेन में हुई थी। आरोपी ट्रेन से ही उससे नजदीकियां बढ़ाने लगा था और उससे शादी करके उसको अपने साथ रखने की बात कहने लगा। किन्नर ने बताया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया, जबकि किन्नर ने लगातार उसका विरोध किया।

 

 

किन्नर ने आरोप लगाया है कि आरोपी उससे झूठ बोल कर अत्याचार करता था। उसके साथ मारपीट भी करता था। इसके कारण वह आरोपी शब्बीर खान से अलग रहने लगा। आरोपी उसे चाकू लेकर भी डराता धमकता था। इससे तंग आकर किन्नर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

शहडोल के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया है कि कोतवाली थाने में किन्नर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 377, 354 घ, 294 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।