सीबीएसई 10वीं व 12वीं टर्म 1 परीक्षा परिणाम, इस दिन आयेगा जारी हुई डेट

Author Picture
By Sharma Published On: February 15, 2022

नई दिल्ली। लाखों छात्रों को सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं टर्म 1 परीक्षा परिणाम का इंतजार है। परिणाम जारी होने का तारीख को लेकर पिछले कई दिनों से अटकले लगाई जा रही हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई कक्षा 10, 12वीं टर्म 1 परिणाम 2022 की तारीख (CBSE Class 10, 12 Term 1 Result 2022 Date) का इंतजार जारी है। सीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर कक्षा 10 और कक्षा 12 के टर्म 1 का ऑनलाइन रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड ने हाल ही में सीबीएसई टर्म 2 डेट शीट के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। ताजा रिपोर्ट में शिक्षकों के हवाले से कहा गया है कि 16 फरवरी को परिणाम जारी किया जा सकता है। शिक्षकों ने यह अनुमानित तारीख बताई है।

 

इस बीच, सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा 2022 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होने की उम्मीद है। विस्तृत कार्यक्रम भी जल्द ही cbse.gov.in पर आने की उम्मीद है। आधिकारिक अपडेट cbse.gov.in पर उपलब्ध होंगे।

 

 

सीबीएसई अधिकारियों ने कोई तारीख साझा नहीं की है। अधिकारियों से केवल एक ही पुष्टि प्राप्त हुई थी कि परिणाम फरवरी के पहले सप्ताह तक घोषित किया जाएगा। हालांकि विभिन्न समूहों पर जहां शिक्षक, विशेषज्ञ और कुछ अधिकारी भी सदस्य हैं वहां चर्चा है कि परिणाम 16 फरवरी को होने की संभावना है।

 

कुछ शिक्षकों की राय है कि कक्षा 10 और 12 दोनों का परिणाम 16 फरवरी को एक साथ जारी किया जाएगा। कुछ का मानना ​​है कि सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम दोपहर 12 बजे और कक्षा 10 के परिणाम शाम 4 बजे तक घोषित कर देगा।