करवा चौथ पर इन शहरों में बारिश की आसार, जानिए कितने बजे निकलेगा चंद्रमा

Author Picture
By Sharma Published On: October 12, 2022

करवा चौथ। करवा चौथ के दिन इस बार कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो कि इस पर्व को और भी ज्यादा खास और शुभ फलदायी बना देंगे। दरअसल, इस बार करवा चौथ के दिन चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। साथ ही चंद्रमा पूजन पर दर्शन के समय रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इन दोनों ही संयोगों का होना सुहागिन स्त्री के लिए परम सौभाग्य पूर्ण माना जाएगा।

 

आपको बता दें कि 13 अक्टूबर को करवा चौथ पर शाम 6:40 पर रोहिणी नक्षत्र आरम्भ हो जाएगा। कहा जाता है कि रोहिणी नक्षत्र में चंद्र दर्शन करने से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। लेकिन इस बार कई जगहों पर अब भी बारीश हो रही है और इस मौसम को देखते हुए महिलाओं को चिंता सता रही है कि चंद्रमा के दर्शन कैसे हो पाएंगे और बारीश होगी की नहीं, चांद कितने बजे निकलेगा। तो आइए देखते हैं देश के कई प्रमुख हिस्सों में चांद निकलने का समय और कैसा रहेगा मौसम का हाल-

 

इन जगहों पर हल्की बारिश के साथ चंद्रमा टाइमिंग-

दिल्‍ली- 8 बजकर 09 मिनट पर चांद दिखेगा और दिल्ली NCR में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।

नोएडा- 8 बजकर 08 मिनट पर चांद दिखेगा

चंडीगढ़- 8 बजकर 06 मिनट पर चांद दिखेगा

जयपुर- 8 बजकर 18 मिनट पर आराम से चांद दिख जाएगा

 

 

लखनऊ – 7 बजकर 59 मिनट पर चांद दिखेगा। लेकिन बादल छाए रहेंगे

पटना -7 बजकर 44 मिनट पर चांद के दर्शन होंगे लेकिन साथ ही बादल भी छाए रहेंगे। साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

देहरादून- 8 बजकर 02 मिनट पर चांद दिखेगा।

अहमदाबाद- 8 बजकर 41 मिनट

 

कानपुर- 8 बजकर 02 मिनट

मुंबई- 8 बजकर 48 मिनट

भोपाल -8 बजकर 21 मिनट

इंदौर- 8 बजकर 27 मिनट

लुधियाना-8 बजकर 10 मिनट

गुरुग्राम- 8 बजकर 21 मिनट

 

करवा चौथ के दिन महिलाएं तैयार को सबसे अधिक चांद के दर्शन का इंतजार करती हैं। चंद्र दर्शन करने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर ही व्रत को तोड़ती हैं। दरअसल, इस बार करवा चौथ से पहले खूब जमकर बारिश हो रही है, ऐसे में बारिश इस बार भी करवा चौथ का मजा किरकिरा कर सकती हैं।