सीएम शिवराज हुए सख्त, अब अपराधियों को नहीं बख्शेंगे

Author Picture
By Sharma Published On: June 13, 2022

भोपाल।।मध्य प्रदेश के सतना में एक लड़की से छेड़छाड़ की गई, विरोध करने पर परिवार की महिलाओं-बच्चों को लाठियों से पीटा गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि भोपाल के टीटी नगर इलाके में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर ब्लेड से हमला कर दिया गया था, इस पर सीएम शिवराज ने कहा था कि कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

जानकारी के अनुसार घटना सतना के एक वाटर पार्क की है। बता दें कि भीषण गर्मी से जूझ रहे सतना में इन दिनों लोगों की पसंदीदा जगह में से एक वाटर पार्क है। रविवार को कुछ लड़कियां अपने परिजनों के साथ छुट्टी मनाने और एन्जॉय करने के इरादे से आई थीं, लेकिन वाटर पार्क में कुछ लड़कों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तंग आकर लड़कियों ने परिजनों को शिकायत की। जब परिजनों ने विरोध किया तो मनचलों ने बहस शुरू कर दी। भीड़ देख वे चुपचाप चले गए।

बता दें कि भोपाल के टीटी नगर इलाके में शनिवार को छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को बदमाशों ने घायल कर दिया। महिला के चेहरे पर पेपर कटर से हमला किया, जिससे उसे 118 टांके आए। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा था कि कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।