CM शिवराज ने दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Author Picture
By Sharma Published On: August 30, 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री चौहान की यह पहली अधिकारिक भेंट थी।

 

सीएम शिवराज सिंह चौहान शाम करीब 5.45 बजे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रात 8.30 बजे में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर प्रदेश से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे। शासकीय मुलाकात के अलावा मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे

 

सीएम शिवराज की नड्डा से मुलाकात को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। भोपाल में शाह के वन टू वन मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात को लेकर प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार और संगठन में बड़े बदलाव को लेकर अटकलें लग रही है। मुख्यमंत्री देर रात वापस भोपाल आ जाएंगे।