सीएम शिवराज ने CMHO और CEO को मंच से किया सस्पेंड

Author Picture
By Sharma Published On: December 9, 2022

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर छिंदवाडा पहुंचते ही लापरवाही के चलते मंच से ही छिंदवाड़ा सीएमएचओ डॉ जी सी चौरसिया और बिछुआ सीएमओ चंद्र किशोर भवरे को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।अपने अनूठे अंदाज में शिवराज सिंह चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली बार जब मैं आया था तो आयुष्मान कार्ड को लेकर सीएमएचओ को हटाने के आदेश जारी किए थे लेकिन उन्होंने फिर से छिंदवाड़ा में पोस्टिंग करा ली है जो एक लापरवाही है इन्हें मैं तत्काल सस्पेंड करने के आदेश कलेक्टर को देता हूं।

 

साथ ही उन्होंने बिछुआ नगर पंचायत के सीएमओ को भी शिकायत के चलते निलंबित करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री का यह अनूठा अंदाज देखकर जनता ने जमकर तालियां भी बजाई। गौरतलब हो कि शिवराज सिंह चौहान यहां हितग्राही सम्मेलन के साथ-साथ छिंदवाड़ा जिले को करोड़ों रुपए की सौगात देने के लिए पहुंचे लगभग 2:13 पर मंच पर आए शिवराज सिंह चौहान ने मंच संभालते ही अपना अनूठा अंदाज दिखाना शुरू कर दिया उन्होंने पोडियम से माइक हटाते हुए मंच पर घूम घूम कर जनता को संबोधित किया जिससे हर कोई हतप्रभ रह गया।

 

इस दौरान उन्होंने कलेक्टर से मंच पर कहा कि आयुष्मान कार्ड को लेकर कितने शिविर लगे है। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही है सरकार के पास खजाने की कमी नहीं है। जिले में 1000 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास होगा, जोड़े गए नामो को अगले महीने से राशन मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एमपी के अधिकारी को मंच पर बुलाकर बटकाखापा में ट्रांसफार्मर ना बदले जाने की शिकायत पर लताड़ लगाई और कहा कि तत्काल किसानों को कोई समस्या न हो ट्रांसफार्मर तुरंत बदल दिए जाएं। जुन्नारदेव में राशन न मिलने की शिकायत को लेकर मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाते हुए कलेक्टर को तत्काल जांच के निर्देश दिए और नियमित रूप से राशन वितरण कराने की बात कही।