कोचिंग टीचर ने 12वीं की छात्रा के साथ की रेप की कोशिश 

Author Picture
By Sharma Published On: December 15, 2022

मुरैना। मुरैना में कोचिंग टीचर ने 12वीं की छात्रा से रेप की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए छात्रा ने टीचर के हाथ में दांत से काट खाया, इसके बाद कमरे का दरवाजा खोलकर भाग निकली। अब टीचर छात्रा से फोन पर माफी मांग रहा है। इसका ऑडियो भी सामने आया है। छात्रा और उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई

 

मामला मुरैना के जौरा का है। पीड़ित 17 साल की छात्रा कोचिंग टीचर से फिजिक्स पढ़ने जाया करती थी। छात्रा का कहना है कि वह तीन दिन तक कोचिंग नहीं गई थी, इसलिए टीचर ने उसे संडे के दिन कोर्स कवर कराने का कहकर बुलाया था।

 

छात्रा के कोचिंग से भागने के बाद टीचर ने उसे फोन किया। कहा कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी, तो वह उसे जान से मार देगा।