इतने रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर, ये है नए भाव

Author Picture
By Sharma Published On: June 1, 2022

नई दिल्ली। महंगाई से जूझ रहे आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं और ताजा खबर यह है कि जून महीने के लिए दाम में भारी गिरावट की गई है। कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर (19 KG LPG cylinder) 135 रुपए सस्ता हुआ है। 1 जून से 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हो जाएगा। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत यथावत रहेगी। 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2,354 रुपये प्रति सिलेंडर से घटकर 2,219 रुपए हो हई है। वहीं कोलकाता में 19 KG सिलेंडर अब 2,454 रुपए के बजाय 2,322 रुपए, कोलकाता में 2,171.50 रुपए के बजाय 2,306 रुपए में बिकेगा। मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमत 2,507 रुपए से घटकर 2,373 रुपए रह गई है।

 

 

 

देश में घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 19 मई को बढ़ोतरी की गई थी। यह महीने में दूसरी बार था जब कीमतों में वृद्धि की गई थी। 14 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 3.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि 19 किलो के वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में 8 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। इस साल रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर हाल ही में पेट्रोल, डीजल, एटीएफ और एलपीजी की कीमतों में देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए माना जा रहा था कि एलपीजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सरकार ने राहत ही दी है।

 

अप्रैल 2021 से अब तक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 190 रुपये की वृद्धि हुई है। इससे पहले मार्च 2022 में भी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। इससे पहले 6 अक्टूबर को घरेलू कीमतों में उछाल आया था। एलपीजी सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी आईओसी की वेबसाइट (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) पर जाना होगा। यहां कंपनियां हर महीने नए रेट जारी करती हैं।