कांग्रेस विधायक ने विवाहित महिला से किया दुष्कर्म, मामला हुआ दर्ज

Author Picture
By Sharma Published On: November 21, 2022

धार। नौगांव थाने पर 38 वर्षीय एक विवाहित महिला ने पुलिस को गंधवानी के विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच महिला के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

 

 

कुछ दिनों पहले कांग्रेस विधायक के घर काम करने वाली एक महिला ने उनकी पत्नी प्रतिमा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करवाया था। महिला ने आरोप लगाया कि विधायक की पत्नी ने उससे अपशब्द कहे और मारपीट की।