कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा, कमलनाथ को भेजा इस्तीफा

Author Picture
By Sharma Published On: August 27, 2022

रतलाम। सैलाना से कांग्रेस विधायक और रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भेज दिया है। हालांकि, इस्तीफे का कारण अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं की जिला पंचायत चुनाव में जयस के उम्मीदवारों से हार के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए जयस से गठबंधन करने को लेकर सैलाना विधायक नाराज चल रहे हैं। विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने शुक्रवार शाम अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया है।

 

दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी की मीटिंग में स्पष्ट कर दिया था कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निष्क्रिय जिला अध्यक्षों की छुट्टी की जाएगी। वही जिलाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे विधायकों को भी आगामी चुनाव लड़ने की स्थिति में पद छोड़ने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ,अनूपपुर से फंदे लाल मार्को ,खरगोन से झूमा सोलंकी और मुरैना से राकेश मावली ने जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।