कुएं पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी

Author Picture
By Sharma Published On: December 13, 2022

दतिया। भांडेर के अजीतपुरा गांव में मंगलवार दोपहर 1 युवक का शव कुएं में फांसी के फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। शव को भाण्डेर अस्पताल पीएम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि, युवक कल शाम से घर से लापता था। जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। शव मिलने से परिजन दुखी है।

 

 

जानकारी अनुसार बात दे अजीतपुरा गांव निवासी 28 वर्षीय अजीत प्रताप सिंह दोहरे पिता सिरोमन सिंह दोहरे भाण्डेर के बौद्ध विहार कॉलोनी में स्थित अपने घर से कल शाम से लापता था। जिसकी तलाश उसके परिजन कर रहे थे। परिजन युवक की तलाश करते हुए अपने गांव अजीतपुर स्थित खेत पर बनी कोठी पहुंचे। जहां उन्होंने युवक को कुंए में फांसी के फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर और मर्ग कायम कर पीएम के लिए शव को भाण्डेर अस्पताल भेज दिया है।

 

मृतक के जीजा राकेश दोहरे ने बताया कि, अजीत मुंह से बोल नहीं पता था। उसका करीब 1 साल पहले डबरा में एक्सिडेंट हुआ था। जिसके चलते वह बीमार रहता था। इसके अलावा उन्होंने शंका जताई है,कि बीमारी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस का कहना है,वह अभी मामले की जांच कर रही है।