गाड़ी से उतरकर डीआईजी 21 किमी दौड़े, दौड़ लगाकर ही पहुंचे मीटिंग में

Author Picture
By Sharma Published On: April 28, 2022

छतरपुर।मध्यप्रदेश के छतरपुर रेंज के डीआईजी विवेक राज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सड़क पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो बुधवार सुबह का है जब वे विभागीय मीटिंग के लिए पन्ना जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने छतरपुर से पन्ना के बीच का करीब आधा सफर कार से तय किया, वहीं 21 किलोमीटर का रास्ता दौड़ लगाकर पहुंचे। ये दूरी भी उन्होंने महज ढाई घंटे में पूरी की।

 

 

डीआईजी विवेक राज सिंह छतरपुर से पन्ना की ओर आ रहे थे तभी सुबह 6 बजे पन्ना जिले की सीमा पर केन नदी के पुल पर पहुंचते ही वे अपनी गाड़ी से उतर गए और दौड़ना शुरू कर दिया। अब उनका यही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग फिटनेस को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 

इस बारे में डीआईजी विवेक राज सिंह का कहना है कि, वे अपने व्यस्ततम समय के बीच भी फिटनेस को खास अहमियत देते हैं। कितनी भी व्यस्तता हो व्यायाम के लिए समय निकालते हैं। ऐसा करने के मस्तिष्क भी हर समय एक्टिव रहता है। उन्होंने सभी से रोज वर्कआउट करने की अपील की है।