दिग्गी ने मोदी से कहा BJP को दलालों की आवश्यकता

Author Picture
By Sharma Published On: June 23, 2022

भोपाल। महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संसद में दिए बयान को शेयर कर कहा कि भाजपा को दलालों की आवश्यकता है।

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के संसद में सत्ता का लालची कहने पर दिए बयान का वीडियों शेयर किया है। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि पार्टी तोड़कर सत्ता के लिए नया गठनबंधन कर के अगर सत्ता हाथ में आती है तो मैं ऐसी सत्ता को चिमटे से भी छूना पंसद नहीं करुंगा। इसके साथ दिग्विजय सिंह ने लिखा कि यह फर्क है अटल जी की भाजपा व मोदी शाह की भाजपा में। शर्म करो। भाजपा को अब केवल गद्दारों की आवश्यकता है। दलालों की आवश्यकता है। कमाऊ पूतों की आवश्यकता है।

 

 

बता दें महाराष्ट्र के शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे 40 से ज्यादा विधायकों के साथ गुवाहाटी पहुंच गए है। उन्होंने एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने की शर्त कर रख दी है। इधर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपना सरकारी आवास खाली करके मातोश्री पहुंच गए है। इस पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस बीजेपी का षड्यंत्र बता रहे है। उन्होंने मोदी और भाजपा पर भारतीय लोकतंत्र तोड़ने का आरोप लगाया है