SI ने नशे में बस कंडक्टर को धमकाया, DSP तक को दी गाली 

Author Picture
By Sharma Published On: November 29, 2022

रीवा। रीवा शहर के ट्रैफिक थाने में पदस्थ एक​ एएसआई के गाली-गलौज का वीडियो सामने आया है। इसमें शराब के नशे में मदहोश होकर सहायक उपनिरीक्षक बद्री प्रसाद दाहिया 27 नवंबर की रात रेवांचल बस स्टैंड के सामने ओम साईं राम बस के कंडक्टर पंकज मिश्रा के साथ गाली-गलौज कर रहा है। गाली देने का वीडियो स्थानीय लोगों ने मोबाइल फोन में कैदकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मीडिया के सामने फुटेज आने पर एसपी नवनीत भसीन ने एएसआई को निलंबित करने की बात कही है। हालांकि, ट्रैफिक थाने में आदेश 28 नवंबर की देर रात तक नहीं पहुंचा था।​

 

कंडक्टर बोला- फ्री में एक साल से कर रहा यात्रा

वायरल वीडियो सामने आने पर कंडक्टर पंकज मिश्रा ने दरोगा पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि रोजाना एएसआई हमारी बस पर फ्री में आता-जाता है। एक दिन यात्री नहीं मिलने पर बस कैंसिल कर दी। उस दिन से पीछे पड़ा है। जहां मिलता है, वहां गाली देता है।

 

 

एसपी के सामने जो वीडियो पहुंचा है। उसमें यातायात थाने का एएसआई बद्री प्रसाद दाहिया अपने डीएसपी मनोज शर्मा को भी गाली दे रहा है। बोलता है कि मैं किसी से नहीं डरता। सबकी मां-बहन करता हूं। तुमको इसी तरह गाली दूंगा, कुछ नहीं कर सकते। चार देन पहले ही एक आरक्षक रेप केस में गया जेल चार दिन पहले रीवा पुलिस के आरक्षक पुष्पेन्द्र साकेत (23) को महिला थाना प्रभारी ने रेप के केस में जेल भेजा था। वह तीन साल से दो बच्चों की मां को झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। अब सहायक उपनिरीक्षक बद्री प्रसाद दाहिया ने गाली-गलौज कर पुलिस को शर्मसार कर दिया।