EOW ने मत्स्य उद्योग सहकारी समिति की डायरेक्टर के घर मारा छापा

Author Picture
By Sharma Published On: June 22, 2022

टीकमगढ़। टीकमगढ़ मत्स्योद्योग सहकारी समिति की डायरेक्टर के घर बुधवार सुबह आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत पर ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा। डायरेक्टर मीना रैकवार के निवास स्थानों पर आय से अधिक संपत्ति में मामले में तलाशी जारी है।

 

जांच में आए साक्ष्यों के आधार पर जानकारी में पाया गया कि मीना रैकवार लगभग 22 वर्षों से मतस्योध्योग सहकारी समिति महेंद्र सागर तालाब टीकमगढ़ की डायरेक्टर हैं। समिति के सदस्यों में लाभांश बराबर बांटा जाता है। इस अवधि में उन्हें तथा इनके परिजनों को अधिकतम साढ़े बारह लाख रुपये की आय इससे होना पाया गया है। जबकि इसी अवधि में इनके द्वारा लगभग 1 करोड़ 95 लाख रुपये की अचल सम्पत्ति और वाहन क्रय करने में व्यय करना पाया गया। जांच पर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

प्रकरण की विवेचना निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर के द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान आरोपी की अचल सम्पत्ति कृषि भूमि भू खंड क्रय करने ज़ेवर व वाहन क्रय करने बैंक लॉकर बैंक बीमा आदि में निवेश सहित आरोपी द्वारा अर्जित सम्पत्ति के सम्बंध में साक्ष्य जुटाने के लिए बुधवार ईओडब्ल्यू सागर और जबलपुर की संयुक्त टीम माननीय न्यायालय से विधिवत तलाशी की अनुमति प्राप्त कर आरोपी के निवास स्थानों पर तलाशी कार्रवाई प्रारम्भ की गई। तलाशी कार्रवाई जारी है।