MP पहुंचे फिल्म अभिनेता गोविंदा, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में होंगे शामिल

Author Picture
By Sharma Published On: August 20, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में जन्माष्टमी के अगले दिन शनिवार को भगत सिंह चौराहा करोंद में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में अभिनेता गोविंदा शामिल होंगे। गोविंदा शुक्रवार को भोपाल पहुंच गए।

जन्माष्टमी के मौके पर जगह-जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसके तहत ही करोंद के भगत सिंह चौराहा पर शाम 7 बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फिल्म अभिनेता गोविंदा शामिल होंगे। यह आयोजन श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है। उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुमति पचौरी ने कहा कि लंबे समय से जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजन का सिलसिला चल रहा है। इस बार भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होगा।