पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ढोल पर किया जमकर डांस

Author Picture
By Sharma Published On: October 8, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का शुक्रवार को अलग अंदाज दिखा। 75 वर्षीय दिग्विजय सिंह ढोल मांदल की थाप पर जमकर थिरके और बोले 75 साल का युवक मौज मस्ती क्यों नहीं कर सकता

 

 

आपको बात दे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को अलग ही अंदाज में दिखे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कांग्रेस नेताओं के साथ ढोल-मांदल की थाप पर जमकर थिरक रहे हैं। खुद दिग्विजय सिंह ने यह वीडियो शेयर किया है। यह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो है। जिसके दिग्गी प्रभारी हैं। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा कि 75 साल का युवक मौज मस्ती क्यों नहीं कर सकता। कल आपने 75 साल के सिद्धारमैया को राहुल गांधी के साथ दौड़ते देखा। उन्होंने आगे लिखा कि आप उतने ही बूढ़े हैं, जितना आप सोचते हैं। यदि हमें लगता है कि हम युवा हैं तो क्यों नहीं

 

 

दिग्विजय सिंह का यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। उनके बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह ने वीडियो शेयर कर लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा में ये है जोश परम आदरणीय राजा श्री दिग्विजय सिंह जी का…हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।