पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज शराबबंदी को लेकर निकालेंगे पदयात्रा

Author Picture
By Sharma Published On: October 2, 2022

भोपाल। बीते एक-डेढ़ साल से मध्य प्रदेश में शराबबंदी की अलख जगा रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती रविवार को गांधी जयंती के मौके पर राजधानी में आज पदयात्रा शुरू करेंगी। पदयात्रा शुरू करने से पहले उमा आज सुबह करीब दस बजे सोमवारा स्‍थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर पहुंची। यहां उन्‍होंने मातारानी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्‍या में समर्थक उनके साथ हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। उमा इसके बाद काली मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी और वहां से नीलम पार्क तक पदयात्रा निकालेंगी। इसके बाद उमा कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के सामने स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दो मिनट के मौन के बाद लाल परेड ग्राउंड में नशामुक्ति को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी।

 

 

उमा भारती ने आव्हान किया है कि जो लोग राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उनके साथ चलना चाहते हैं वे चल सकते हैं। उमा भारती शराबबंदी के मुद्दे पर शिवराज सरकार को घेरती रही हैं। उन्होंने भोपाल की एक शराब दुकान पर पत्थर भी बरसाए। इसके अलावा वे बार-बार आंदोलन की चेतावनी देती रहीं। इसके बाद भी प्रदेश में शराबबंदी नहीं हुई तो उमा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा था। जिसमें अपनी पीढ़ा बताई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ कई दौर की बैठक के बाद उमा राज्य सरकार के प्रयासों से संतुष्ट नजर आईं। उन्होंने पिछले माह कहा था कि शिवराज जी ने मीडिया में आकर कहा कि वर्तमान नीति में सुधार करेंगे। अगले वर्ष की नीति में हमारे सुझावों को शामिल करेंगे। यह जनजागरण का विषय है। इसलिए अब जनजागरण अभियान चलाया जाएगा