पूर्व CM कमलनाथ अस्‍पताल में भर्ती विधानसभा अध्‍यक्ष गिरीश गौतम से मिलने पहुंचे

Author Picture
By Sharma Published On: February 23, 2023

भोपाल। कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ गुरुवार सुबह शाहपुरा इलाके में स्‍थित बंसल अस्पताल पहुंचे। वह यहां विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मिलने पहुंचे थे, जिन्‍हें मंगलवार को यहां भर्ती कराया गया था। कमल नाथ कुछ देर यहां रुके और विधानसभा अध्‍यक्ष गिरीश गौतम से मिलकर उनका हालचाल जाना एवं उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की। इसके पहले मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी गिरीश गौतम से मिलने पहुंचे थे। वहीं बुधवार को कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी बंसल अस्‍पताल पहुंचकर विधानसभा अध्‍यक्ष का हालचाल लिया था।

गौरतलब है कि मंगलवार को रीवा के मनगवां में विकास यात्रा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें तत्काल विशेष हेलिकाप्टर से भोपाल लाकर बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्‍पताल से मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्‍यक्ष की तबीयत में अब काफी सुधार है। जल्‍द ही उन्‍हें अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज किया जा सकता है।