सहेली के पति ने किया महिला से रेप, बच्चे के सामने मां से ये गंदी हरकत

Author Picture
By Sharma Published On: February 23, 2022

भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में दमोह से भोपाल घूमने आई महिला के साथ उसकी सहेली के पति ने रेप किया। आरोपी उसे भोपाल घुमाने के बहाने होटल में लेकर पहुंचा था। इस दौरान महिला का 11 साल का बच्चा भी साथ था। गलत काम का विरोध करने पर आरोपी ने महिला को धमकी दी। वह पुलिस को फोन नहीं लगा सके इसलिए उसका मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक, दमोह की रहने वाली 26 साल की महिला गृहणी है। उसकी एक सहेली भोपाल में रहती है। दो दिन पहले महिला अपने 11 माह के बच्चे को लेकर सहेली से मिलने भोपाल आई थी। वह सहेली के घर पर ठहरी हुई थी। मंगलवार को सहेली का पति लखन कुशवाहा ने उससे कहा कि चलो भोपाल घुमाकर लाते हैं।

 

महिला सहेली के पति पर भरोसा कर उसके साथ चली गई। साथ में बच्चा भी था। आरोपी उसे 80फीट रोड स्थित होटल हरिदया में लेकर पहुंचा। उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। दुष्कर्म करने के बाद उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने जब ज्यादती की शिकायत पुलिस को करने की धमकी दी तो लखन ने महिला का मोबाइल तोड़ दिया। वह होटल में महिला को छोड़कर भाग गया। महिला होटल से बाहर निकलकर स्थानीय लोगों की मदद से पता पूछ थाने पहुंची। पुलिस ने लखन के खिलाफ ज्यादती की शिकायत दर्ज करा उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

झांसी का रहने वाला है। वह भोपाल में माली का काम करता है। पति के करतूत की जानकारी लगते ही लखन की पत्नी थाने पहुंची। उसने सहेली से बात की। इस दौरान सहेली ने पूरी घटना बताई। इस पर आरोपी की पत्नी ने कहा कि पति ने गलत किया है। इसके बाद सहेली अपने रिश्तेदार को फोन कर थाना बुलाया। बाद में वह दमोह चली गई। पड़ी।