प्रेम विवाह करने के बाद युवती ने खाया जहर

Author Picture
By Sharma Published On: January 19, 2023

उज्जैन। आठ माह पूर्व प्रेम विवाह करने वाली युवती ने मेहंदी से हाथ पर शादी की तारीख के साथ खुदकुशी की तारीख लिखी और जहर खा लिया। युवती को रेल पटरियों के पास से उठाकर पड़ोसी उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। डाक्टर युवती का इलाज कर रहे हैं।

 

केसर बाग कालोनी में रहने वाली जया यादव ने 16 मई 2022 को रामी नगर में रहने वाले आयुष गोयल से प्रेम विवाह किया था। दोनों मक्सी रोड राधा रानी नमकीन दुकान के पीछे किराये का मकान लेकर रह रहे थे। आयुष महाकाल मंदिर में पंडित का सहयोगी है। कुछ समय पहले दोनों के बीच घर खर्च के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आयुष अपने घर चला गया और जया से मिलना बंद कर दिया। इसी बात से नाराज जया ने गोपालपुरा ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी किनारे जहर खा लिया।

 

जया ने जहर खाने से पहले अपने हाथ पर मेहंदी से प्रेम विवाह की तारीख 16 मई 2022 के साथ 16 जनवरी 2023 जहर खाने की तारीख लिखी है। उसका कहना था कि पति घर खर्च के पैसे नहीं देता है और विवाद करता है। वह पंडिताई में अच्छा कमा लेता है। इसके बावजूद रुपये अपने परिवार को दे आता है। उसे किराये के मकान में रख रखा है और जीवन यापन का खर्च भी नहीं उठा रहा है

 

 

जया ने पहले पति को काल किया और जहर खाने की बात कही तो पति ने उससे कहा था कि मर जा। जया के घर का दरवाजा खुला देखकर उसे फोन किया तो जया ने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसके बाद पड़ोसी प्रिंस साल्वे गोपालपुरा ब्रिज के नीचे से जया को उठाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जया के जहर खाने की सूचना उसके स्वजन को भी दी। जया के माता-पिता अस्पताल पहुंचे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।