युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: January 20, 2023

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में एक 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम फेसबुक के जरिए उससे दोस्ती की और बाद में दोनों में प्रेमप्रसंग हो गया। दोनों के स्वजनों तक शादी की बाद भी पहुंची। इसके बाद एक दिन आरोपित ने युवती को बहाने से अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वह बाद में भी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपित ने बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर युवती ने आरोपित के खिलाफ ऐशबाग थाने में दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी करा दी। अब पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है।

 

 

ऐशबाग थाना पुलिस के मुताबिक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। उसमें उसने बताया कि जनवरी 2022 में बाग दिलकुशा ऐशबाग निवासी शाहिद खान ने उससे फेसबुक पर दोस्ती की थी। आरोपित युवक घोड़ा नक्कास पर एक मोबाइल शाप में काम करता था। एक दिन युवक ने उ️सके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद युवक के स्वजन युवती के घर शादी का रिश्ता लेकर भी आए। अभी दोनों परिवारों में शादी की चर्चा चल ही रही थी, इसी बीच अगस्त 2022 को आरोपित युवक बाग दिलकुशा स्थित अपने किराए के कमरे पर युवती को लेकर पहुंचा। जहां पर आरोपित ने उ️सके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद दिसंबर 2022 में दोबारा दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपित ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। अब पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।