प्रमिका ने दिया धोखा, तो प्रेमी ने उसी के नाम पर चाय का स्टाल खोला

Author Picture
By Sharma Published On: November 22, 2022

राजगढ़। राजगढ़ के एक युवक को लड़की ने सिर्फ इसलिए धोखा दे दिया क्योंकि वो बेरोजगार था। लड़की ने उसे छोड़ते हुए कहा था- तुम बेरोजगार हो, तुम्हारे साथ कैसे साथ रहूं गर्लफ्रेंड की यही बात उसके दिल में घर कर गई। दिल टूटने के बाद युवक ने चाय की दुकान खोल ली और वो आज रोजाना हजारों का धंधा करता है। खास बात ये है कि युवक ने अपनी दुकान का नाम ‘M बेवफा चायवाला’ रखा। जो कि धोखा देने वाली उसकी प्रेमिका के नाम के पहले अक्षर पर है। युवक यहां टूटे दिल वालों को कम दाम पर चाय देता है। वहीं कपल को देखते ही चाय के दाम डबल हो जाते हैं।

 

आपको बात दे ये दुकान राजगढ़ के खिलचीपुर बस स्टैंड पर है और इसके संचालक का नाम अंतर गुर्जर है। इस दुकान पर लिखा है- हजारों दुआओं में भी मांगकर वो मेरी न हो सकी और एक खुशनसीब ने बिना मांगे उसे अपना बना लिया। इस दुकान की एक खासियत और भी है। यहां एक ही तरह के चाय के 2 दाम हैं।

 

यहां चाय पीने आए लोगों से पहले पूछा जाता है कि उनका दिल टूटा है या नहीं। अगर दिल टूटा है तो उसे 5 रुपए की चाय मिलती है। वहीं अन्य लोगों को 10 रुपए की चाय दी जाती है। आखिर, दुकान के नाम के आगे लगे M का क्या मतलब है प्यार में उसे किसने धोखा दिया। क्यों 1 ही चाय के 2 अलग-अलग दाम हैं।