MP में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Author Picture
By Sharma Published On: July 17, 2022

भोपाल। एमपी झमाझम बारिश का दौर जारी है, प्रदेश के कई जिलों में आज भी सुबह से बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए आज भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए ऑरेंज तो कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मध्यप्रदेश में मानसून की मेहरबानी जारी है। आज मौसम विभाग ने एक संभाग ओर 10 जिलो में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में सिवनी, मंडला, बालाघाट, कटनी, सागर, दमोह, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर जिले शामिल हैं. जबकि शहडोल संभाग के भी सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आपको बात दे, राजधानी भोपाल के साथ इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में भी आज झमाझम होने के आसार है, इसके अलावा सागर, जबलपुर, रीवा, संभाग के कुछ जिलों में भी आज अच्छी बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है।

वही, मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक इस वक्त प्रदेश में तीन वेदर सिस्टम एक्टिव हैं, जिनके चलते पूरे प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। इन तीनों में ओडिशा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, इसके अलावा अरब सागर में सौराष्ट्र में भी एक अति कम दवाब बन रहा है जिससे प्रदेश के सभी क्षेत्रों में रह रहकर बारिश होने के आसार बने हुए हैं।