सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला

Author Picture
By Sharma Published On: June 19, 2022

जबलपुर।तेज रफ्तार कार ने बिलहरी निवासी युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना शनिवार दोपहर की हैं। युवक की मौत के बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं। जहां तेज रफ्तार से आ रही कार ने युवक को संभलने का भी मौका नहीं दिया। जिसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

गोराबाजार थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते के मुताबिक बिलहरी में एक कार चालक युवक को रौंदकर भाग गया। युवक बिलहरी निवासी संतोष हैं। जो सड़क पार कर रहा था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर से दिखाई दे रहा है। कि तेज रफ्तार कार ने युवक को संभलने क्या भी मौका नहीं दिया। पहले कार ने टक्कर मारी और उसके बाद कार युवक को रौंदते हुए कार मौके से फरार हो गई। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हैं। वहीं घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक कार सवार का कोई सुराग नहीं लगा हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है ।