तेज रफ्तार कंटेनर और कार की भिड़ंत, ड्राइवर का सिर कटा

Author Picture
By Sharma Published On: January 25, 2023

राजगढ़। राजगढ़ में दर्दनाक सड़क हो गया। जहां नरसिंहगढ के पास हाइवे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर और कार की भिड़ंत हो गई.इस भीषण सड़क हादसे में कार चालक ड्राइवर की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक का सिर कट गया।

 

घटना मंगलवार रात की है। जिले के नरसिंहगढ के पास गादिया गांव का रहने वाला मिश्रीलाल विश्वकर्मा किसी काम से भोपाल जा रहा था , तभी कुरावर थाना क्षेत्र के हाइवे 46 पर झाड़ला जोड़ के समीप एक तेज रफ्तार कंटेनर से महिंद्रा वाहन कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार में सवार ड्राइवर का सिर धड़ से अलग हो गया।

 

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कुरावर पुलिस ने कार का कांच तोड़कर करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नरसिंहगढ़ अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक व उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आज बुधवार को दर्दनाक हादसे में अपनी जान गवाने वाले कार चालक मिश्री लाल के शव का नरसिंहगढ अस्पताल में पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया हैऔर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।