तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवारों को रौंदा, दो लोगो की मौत

Author Picture
By Sharma Published On: March 29, 2022

धार। धार जिले के धामनोद के निकट खलघाट इंदौर मार्ग पर गणपति घाट में मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इस हादसे में तीन बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। इसमें से दो बाइक सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा में एक बाइक वाहन के नीचे ही दब गई थी। वही एक बाइक को ट्राला घसीटते हुए करीब 100 फीट तक ले गया। यह एक दर्दनाक और बहुत ही दिल दहलाने वाला हादसा था। हादसे के बाद से ही करीब रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। क्योंकि अलग-अलग वाहनों में लोग फंसे हुए हैं।

दो लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई, हालांकि अब इनकी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं तीन घायलों को प्राथमिक रूप से उपचार के लिए धामनोद भेजा गया है। वहां पर अन्य हादसे भी हुए हैं। एक हादसे के कारण और भी छोटे-छोटे हादसे हुए हैं। इन्हीं को चलते बहुत सारी परेशानियां उत्पन्न हुई है। बता दें कि गणपति घाट दुर्घटना का पर्याय बन चुका है, यहां पर रोज हादसे हो रहे हैं।

खासकर गर्मी के दिनों में यहां पर ब्रेक लाइनर जल जाने और ब्रेक फेल होने की स्थिति अधिक बनती है। अधिक ढलान होने के कारण बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ता है। तकनीकी रूप से इसे ग्रेडियंट कहा जाता है और ग्रेडिएंट ज्यादा होने से यहां हमेशा परेशानी बनी रहती है। इनको रोकने के लिए अभी तक कई प्रयास किए गए लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई है।