किशोर के साथ हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने किया कुकर्म

Author Picture
By Sharma Published On: August 27, 2022

भिंड। भिंड में किशोर के साथ हिस्ट्रीशीटर बदमाश व उसके साथी ने कुकर्म कर डाला। पीड़ित किशोर का भाई बाहर गया हुआ था। घर में अकेला था। इसी समय हिस्ट्रीशीटर बदमाश अपने साथी के साथ आया। पहले किशोर के साथ गाली गलौज की फिर हाथ बांधकर गंदा काम कर डाला। पीड़ित ने पुलिस थाने आकर दोनों आरोपियों द्वारा किए गए कुकर्म की जानकारी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

 

भिंड के देहात थाना प्रभारी विनोद सिंह कुशवाह के मुताबिक भुजपुरा गांव में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर के घर हिस्ट्रीशीटर बदमाश कायम सिंह बघेल व उसका साथी मंजीत सिंह आए। ये घटना 25 अगस्त की दोपहर साढ़े तीन बजे की है। आरोपी कायम सिंह ने घर आकर कुंदी बंद कर दी और गाली गलौज करते हुए किशोर के दोनों हाथ बांध दिए। इसके बाद मंजीत सिंह ने किशोर के साथ जबरन गंदा काम किया। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर बदमाश कायमसिंह ने भी कुकर्म कर डाला। इसके बाद दोनों धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस थाने पहले अपने पिता को बताई।

 

 

पीड़ित किशोर का पिता शराब के नशे में धुत होने की वजह से थाने नहीं आया। इसके बाद किशोर ने परिवार के कुछ लोगों को बदमाशों द्वारा किए जाने वाली हरकत के बारे में बताया। 26 अगस्त को किशोर ने थाने पहुंचकर आप बीती सुनाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया।