कोरोना में हॉस्टल हुए बंद, तो कमरे में आकर चार महीने तक किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: March 15, 2022

धार। धार के कुक्षी गांव में किराए का कमरा लेकर बीए की पढ़ाई कर रही छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ उसकी ही सहेली के भाई ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने करीब चार महीने बाद थाने में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

जानकारी के अनुसार बात दे 20 साल की पीड़िता का कहना है कि वहां उसकी एक दोस्त बनी। उसे छोड़ने के लिए कई बार उसका आरोपी भाई आता रहता था। पीड़िता ने आगे बताया कि पिछले साल कोरोना के समय हॉस्टल बंद हो गए थे। जिस वजह से वह अपनी दो दोस्तों के साथ किराए के कमरे में रहने लगी। 8 नवंबर 2021 को, दोस्त का भाई रात में नोट्स लेने के बहाने उसके कमरे में आया और दुष्कर्म करने लगा। दो दिन बाद आरोपी वापस आया और जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता आरोपी की धमकी से डर गई थी।

 

 

24 फरवरी को कॉलेज जाते समय आरोपी पीड़िता को उठाकर अपने साथ ले गया और संबंध बनाने के लिए कहा। पीड़िता ने हॉस्टल पहुंचकर पूरा मामला अपनी काकी को बताया और थाने में शिकायत की। कुक्षी टीआई दिनेश सिंह चौहान का कहना है कि मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।