पति ने पत्नी का चेहरा पकड़कर खौलते तेल में डुबाया, ये है पूरा मामला

Author Picture
By Sharma Published On: November 10, 2022

इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी को खौलते तेल से जला दिया। पुलिस ने आरोपित पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया। आरोपित को शक था कि उसकी पत्नी शराब की लत छुड़वाना चाहती है। वह खाने में दवा मिलाकर खिलाती है। महिला का चेहरा झुलस गया है। टीआइ योगेशसिंह तोमर के मुताबिक घटना सफायर स्क्वेयर (टावर चौराहा) की है। आरोपित सुदामा अहिरवार शराब का आदी है। सोमवार को वह शराब पीकर आया और पत्नी रजनी से विवाद करने लगा। उसने कहा कि तूने शराब छुड़वाने की कोशिश की है। खाने में दवा मिला दी, जिससे उल्टियां हो रही हैं। उस वक्त रजनी पकोड़े तल रही थी। आरोपित ने रजनी के बाल पकड़कर चेहरा खौलते तेल में डुबो दिया। बुधवार को रजनी ने पुलिस को घटना बताई। पुलिस ने सुदामा गिरफ्तार कर लिया।

 

 

बाणगंगा थाना क्षेत्र में महिला की जहर से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना गोविंद कालोनी की है। माया पति रवि सोलंकी गेहूं बीनते हुए उसके दाने भी खा रही थी। इस दौरान वह अनाज में रखने वाली जहरीली गोली भी खा गई। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

 

 

किरायेदारों से परेशान बुजुर्गों को बुधवार दोपहर पुलिस पंचायत में गुहार लगानी पड़ी। पुलिस द्वारा नोटिस जारी करने पर किरायेदार घर खाली करने पर सहमत हो गए। कुछ बुजुर्गों ने बेटेबहुओं पर भी परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक पलासिया क्षेत्र में रहने वाले 83 वर्षीय बुजुर्ग उपचार के लिए मुंबई चले गए थे। उस वक्त मकान किराए पर दे दिया था। बुजुर्ग ने इंदौर आने की तैयारी कर ली लेकिन किरायेदार ने घर खाली करने से मना कर दिया। शिकायत पर एडिशनल डीसीपी ने किरायेदार से बात की तो वह एक महीने में घर खाली करने पर सहमत हो गया। अन्नपूर्णा क्षेत्र के 65 वर्षीय वृद्ध भी किरायेदार के सताए हुए थे। उनका किरायेदार मकान पर ताला लगा कर रतलाम चला गया और किराया देना भी बंद कर दिया। काउंसलर पुरुषोत्तम यादव, आरडी यादव ने पंचायत में बुलाया तो तीन सप्ताह में मकान खाली करने का वादा किया।