पति करता है पत्नी के साथ अननेचुरल सेक्स, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Author Picture
By Sharma Published On: April 19, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर में एक 26 वर्षीय महिला के साथ उसका ही पति हैवानियत दिखाता है। पति, पत्नी के साथ हमेशा अननेचुरल सेक्स करता है। जब महिला विरोध करती है या चिल्लाती है तो उसे बेरहमी से पीटता है। 19 सितंबर 2021 ये 25 मार्च 2022 के बरा गांव की मस्जिद के पास की है। पीड़ित महिला की 9 साल की बेटी भी है। उसकी पहली शादी तब हुई थी जब वह नाबालिग थी। यह आरोपी उसका तीसरा पति है। पहले पति की करंट लगने से मौत हो गई थी। दूसरे पति से महिला ने तलाक ले लिया था। तीसरे पति की हैवानियत से महिला परेशान हो गई है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से की। मामला पुरानी छावनी क्षेत्र का होने पर वहां महिला के पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने पर मामला दर्ज किया गया है।

 

 

मुरैना निवासी 26 वर्षीय शायरा वानो (बदला हुआ नाम) का निकाह 19 सितंबर 2021 को ग्वालियर के बरा गांव निवासी इकबाल (बदला हुआ नाम) के साथ हुआ था। यह महिला का तीसरा निकाह था। शादी के समय महिला ने अपनी सारी हकीकत पति को बताई थी। उसके एक 9 साल की बेटी भी है। पति ने दोनों की जिम्मेदारी उठाने की बात कही थी। पर शादी के बाद से ही पति, अपनी पत्नी के साथ ज्यादती करने लगा। पति को अननेचुरल सेक्स करना पसंद है, लेकिन महिला को नहीं है। पति उससे जबरदस्ती गलत तरीके से संबंध बनाता है, जब महिला विरोध करती या चिल्लाती तो आरोपी पति उसे जानवरों की तरह पीटता। रोज-रोज की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अपनी मां को पूरी बात बताई। जिस पर 25 मार्च को आरोपी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह मां के साथ मुरैना चली गई। अब मामले की शिकायत पुलिस थाना पुरानी छावनी में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

महिला की यह तीसरी शादी है। महिला की पहली शादी दस साल पहले 16 साल की उम्र मंे ग्वालियर के एक परिवार में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही महिला के पति की करंट लगने से मौत हो गई थी। उस समय महिला गर्भवती थी। पति की मौत के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया जो अभी 9 साल की है। उसके बाद दूसरी शादी राजस्थान के धौलपुर में वर्ष 2017 मंे हुई थी। पर वहां महिला की पति से बनी नहीं और तलाक हो गया। इसके बाद आरोपी से उसकी तीसरी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। इस मामले में सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया का कहना है कि पत्नी ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। जिसकी शिकायत उसने थाने में की है। वहीं पुलिस ने उसकी शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।