पति को मामी से हुआ इश्क, तो पत्नी को छोड़ा

Author Picture
By Sharma Published On: August 7, 2022

शिवपुरी। शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र के लंगुरी के एक युवक को उसकी मामी से ही प्यार हो गया। पत्नी का आरोप है कि वह अब उसे साथ नहीं रखना चाहता है। वह उसके साथ मारपीट करता है। शनिवार को पत्नी ने इसकी शिकायत एसपी से की। पत्नी का कहना है कि उसका पति उसे घर से भगाना चाहता है, जिसके बाद वह अपनी मामी को रख सके।

 

महिला ने पति की शिकायत एसपी से करते हुए बताया कि पति मामी पर इस कदर लटटू है कि वह अब रोज विवाद करता है। कुछ दिन पहले उसने मुझे पीटा और कमरे में बंद कर दिया। उसने जलाने की धमकी भी दी थी। इसकी शिकायत उसने करैरा थाने में पहुंचकर दर्ज कराई थी।

 

शिकायती आवेदन लेने के बाद करैरा थाना पुलिस ने उसे अपने मायके जाने की बात कही थी। पत्नी ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं थे, इसी के चलते उसने पुलिस वालों के कहने पर अपने भाई को मायके से बुला लिया था। इसी दौरान रास्ते में उसके भाई के साथ पति ने जमकर मारपीट कर दी। यहां तक की लाठियों से उसका सिर तक फोड़ दिया। इसी की शिकायत करने वह एसपी ऑफिस पहुंची थी। महिला का कहना है कि उसके तीन बच्चे हैं। अब ऐसे में वह अपने बच्चों को लेकर कहां जाएगी। वह आज भी चाहती है कि उसका पति मामी को छोड़ उसके साथ अच्छे से रहे।