पति ने पत्नी की गर्दन में घोंपी कैंची, फिर खुद लगाई फांसी

Author Picture
By Sharma Published On: June 10, 2022

जबलपुर। जबलपुर के रांझी इलाके में पति ने पत्नी की गर्दन में कैंची घोंपकर हत्या कर दी, इसके बाद फांसी लगा ली। दोनों कथा में जाने वाले थे। घटना गुरुवार शाम की है। मां और छोटा भाई शाम को लौटकर आए तो कमरे में बहू का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास में खून से सनी कैंची थी। बेटे का शव पंखे से फांसी पर लटका था।

 

 

रांजी थाना प्रभारी सहदेव साहू के मुताबिक शारदानगर (रांझी) के विभोर साहू (30) की शादी 4 महीने पहले पड़रिया कुंडम की 23 साल की ऋतु साहू से हुई थी। विभोर लोडिंग ऑटो में सब्जी और फुल्की बेचने का काम करता था। परिवार में मां उषा साहू और छोटा भाई साथ में रहते थे। पिता का निधन हो चुका है। पिता फैक्ट्री से रिटायर्ड थे, मां को पेंशन मिला करती है। घटना के दिन सुबह से ही मां और छोटा भाई धनवंतरी नगर कथा में गए हुए थे। दंपती को भी कथा में जाना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे।

 

 

कुछ दिन पहले विभोर, पत्नी के साथ मां का इलाज कराने नागपुर गया था। वहां से लौटने के बाद वह एक हफ्ते से काम पर नहीं जा रहा था। पति-पत्नी में आए दिन विवाद होते रहता था। घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम ने जायजा लिया। एएसपी प्रदीप शेंडे, सीएसपी एनपी प्रजापति ने भी जांच की।